Live Updates
17:50 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान ने अरूण भारती को बनाया चुनाव प्रभारी

Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान ने अरूण भारती को बनाया चुनाव प्रभारी.

16:45 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में NDA को मिलेगा स्पष्ट बहुमत- BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है कि जो शुरुआती सर्वे आए हैं, वो साफ दिखा रहे हैं कि बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जब ये आंकड़े जमीन पर वोट में तब्दील होंगे, तो नतीजा एनडीए के पक्ष में प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आएगा.

त्रिवेदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘इंडिया गठबंधन विरोध से भरा हुआ है, नीतियों से नहीं… और उसे एक परिवारवादी पार्टी चला रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं कर रही.’

14:47 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: 40 सीटों की मांग

Bihar Chunav 2025 LIVE: मुकेश सहनी ने रखी 40 सीटों की डिमांड. क्या बनेंगे डिप्टी सीएम?

14:47 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: महागठबंधन की मीटिंग फिक्स

Bihar Chunav 2025 LIVE: महागठबंधन की आज शाम को 7 बजे मीटिंग शुरू होगी. यह बैठक तेजस्वी के घर पर होने वाली है.

14:09 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: जीतन राम मांझी को 7 सीटें

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग में जीतन राम मांझी को मिल सकती है 7 सीटें.

14:09 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग को 25 सीटों का ऑफर

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी चिराग पासवान की पार्टी को 25 सीटों को ऑफर दे सकती है.

13:02 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: महागठबंधन की सरकार बना रही सरकार

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह बोले बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार. NDA देख रही मुंगेरी लाल के हसीन सपने.

12:51 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: 14 नवंबर को बिहार RSS के छद्म शासन से मुक्त होगा

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर वह दिन होगा जब बिहार राज्य आरएसएस के छद्म शासन से मुक्त हो जाएगा. टैगोर ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में देश की सबसे अधिक बेरोजगारी दर है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है. राज्य की संपत्ति बर्बाद हो गई है और अब जनता पूरी तरह बदलाव के लिए तैयार है.

12:17 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: कब जारी करेगा BJP अपन लिस्ट?

Bihar Chunav 2025 LIVE: 10 अक्टूबर के बाद बीजेपी अपनी लिस्ट जारी कर सकती है. आज चिराग पासवान और धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल मीटिंग चल रही है.

11:43 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: RJD का सफाया तय

Bihar Chunav 2025 LIVE: राजीव रंजन ने कहा इस बार राजद का सफाया तय है. बिहार में नीतीश लहर है.

11:36 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में लागू आचार संहिता

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हुई है. इसके बाद शहर से सार्वजनिक पोस्टरों को हटाने का काम जारी है.

11:33 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: कॉपी पेस्ट कर रहे हैं तेजस्वी!

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी पर क्या बोल गए राजद नेता मनोज झा

11:31 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: संजय झा और नीतीश कुमार की मुलाकात

Bihar Chunav 2025 LIVE: JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास. मुख्यमंत्री ने जजों मुख्यमंत्री ने जदयू के कई और वरिष्ठ नेताओं को आवास बुलाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीट फार्मूला और उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे.

11:26 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA 2010 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 200 सीटें जीतेगी

Bihar Chunav 2025 LIVE:बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- NDA 2010 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगभग 200 सीटें जीतेगी.

11:24 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: ये हैं 4 सीटें

Bihar Chunav 2025 LIVE: मैथिली को बीजेपी 4 सीटों में से किसी एक पर दे सकती है टिकट

बेनपट्टी

मधुबनी

दरभंगा

अली नगर

11:17 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: मैथिली पर 4 सीटों का दांव

Bihar Chunav 2025 LIVE: एक नहीं चार सीटों पर मैथिली ठाकुर को दिया जा सकता है चुनाव के लिए टिकट.

11:09 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: धर्मेंद्र प्रधान से मिलेंगे चिराग पासवान

Bihar Chunav 2025 LIVE: धर्मेंद्र प्रधान और चिराग पासवान आज कर सकते हैं मुलाकात. मीटिंग में एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर हो सकती है चर्चा.

11:06 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: मैथिली ठाकुर के बारे में कितना जानते हैं आप?

Bihar Chunav 2025 LIVE: सिंगिग शो से राजनीति तक कैसे पहुंची सुरिली आवाज वाली मैथिली.

यहा पढ़ेंबिहार में चुनाव लड़ेंगी भजन गायिका मैथिली ठाकुर! नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

10:55 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे फेज का शेड्यूल

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे फेज का शेड्यूल

कुल सीट- 122

नोटिफिकेशन की तारीख- 13 अक्टूबर 2025

नामांकन की आखिरी तारीख- 20 अक्टूबर 2025

नामांकन जांच की आखिरी तारीख- 21 अक्टूबर 2025

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 23 अक्टूबर 2025

मतदान- 11 नवंबर 2025

चुनाव रिजल्ट- 14 नवंबर 2025

10:38 (IST) 07 Oct 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पहले चरण का शेड्यूल जानिए

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पहले चरण का शेड्यूल

कुल सीटें- 121

नोटिफिकेशन की तारीख- 10 अक्टूबर 2025

नामांकन की अंतिम तारीख- 17 अक्टूबर 2025

नामांकन जांच की आखिरी तारीख-18 अक्टूबर 2025

नामांकन वापस लेने की आखिरी डेट- 20 अक्टूबर 2025

मतदान की तारीख- 6 नवंबर 2025

चुनाव के नतीजे- 14 नवंबर 2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने कल शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यहां दो चरणों में वोट डाले जाएंगे- 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 14 नवंबर को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी. इसी के साथ कल से बिहार में आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान

मुख्य चुनाव आयोग दो दिन के दौरे के बाद पटना से दिल्ली लौट चुकी है. आयोग ने बिहार में मतदान के लिए तारीखों को भी ऐलान कर दिया है. इसके लिए EC ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम दोपहर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. दिवाली और छठ के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा. 18वीं विधानसभा के लिए बिहार में 2 चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान किए जाएंगे. 14 नवंबर को नतीजे सामने आने के बाद 16 नवंबर तक इलेक्शन प्रोसेस को समाप्त कर दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

मैथिली ठाकुर को मिल सकती है सीट

बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के भी इस बार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की अटकलें लगाई जा रही है. हाल ही में उनकी मुलाकात बीजेपी लीडर्स से हुई थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. माना जा रहा है कि मैथिली को मधुबनी सीट से अली नगर या बेनपट्टी सीट का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है. इस पर मैथिली का भी रिएक्शन सामने आया है. वे बोलीं मौका मिला तो जरूर लड़ूंगी चुनाव.

---विज्ञापन---

बिहार चुनाव का पूरा शेड्यूल | पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग | दूसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग

आइए आज बिहार में होने वाले कार्यक्रमों और घटनाक्रमों से जुड़ी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…