Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 14 नवंबर को बदलेगा बिहार- तेजस्वी
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की औपचारिक घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी 243 सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव घोषणा के तुरंत बाद आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “14 नवंबर 2025 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।” उन्होंने कहा बिहार के सुनहरे भविष्य, विकास और परिवर्तन की शुरुआत होगी। बदलाव का बिगुल बज चुका है, अब हर बिहारवासी को जुट जाना है।
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार ने अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसी अनेक समस्याओं का सामना किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बिहार को पीछे धकेल दिया और युवाओं को सिर्फ ठगा है। तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार के युवा बेरोजगारी खत्म करने के लिए वोट करेंगे और “हर घर का युवा नौकरी पाएगा।”
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को अब ऐसा नेता चाहिए जो “अचेत या बीमार मानसिकता वाला” न हो, बल्कि जो राज्य के हक के लिए “शेर की तरह गुर्राना जानता हो।” उन्होंने कहा कि अब हर बिहारवासी “सीएम” यानी Change Maker बनेगा और परिवर्तन की नींव रखेगा।अंत में तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के गौरव, सम्मान और विकास की नई कहानी लिखने का अवसर