Bihar Chunav 2025: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. पशुपति कुमार पारस अपने भतीजा चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बना देखना चाहते हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी हमें होगी, क्योंकि हमारे घर का लड़का है, हमारा भतीजा है तो उसके मुख्यमंत्री बनने पर हमसे ज्यादा खुशी और किसको होगी? लेकिन ऐसा तब होगा, जब बिहार की ‘सुप्रीम’ पावर जनता चाहेगी.
यह भी पढ़ें: बिहार की वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दोबारा जुड़वाने का ये है सबसे आसान तरीका
सोच-समझकर वोट देते हैं बिहार के लोग
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक वोट का भी वैल्यू है. एक वोट देश के प्रधानमंत्री, पार्लियामेंट मेंबर, असेंबली के मेंबर को बनता है. बिहार की जनता बहुत ही पॉलिटिकललाइज है. बिहार के लोग कोई भी डिसीजन सोच समझ कर लेते हैं. बिहार की जनता जिसके पक्ष में वोट देगी. वह बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, लेकिन अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बन जाता है तो अच्छी बात होगी. पासवान परिवार के लिए गर्व की बात होगी कि रामविलास पासवान के बाद उनका बेटा चिराग पासवान मुख्यमंत्री बना या बन रहा है.
यह भी पढ़ें: 5 लाख ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगा 1000 रुपए मासिक भत्ता, बिहार के युवाओं को PM मोदी ने दिया तोहफा
जीतन राम मांझी को लेकर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट प्रकाशित होने पर गंगाजल की तरह शुद्ध बताने पर जवाब देते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जीतन राम मांझी अभी सरकार में हैं तो सरकार की ही बात करेंगे, लेकिन राजनेताओं को निष्पक्ष होकर बोलना चाहिए. बिहार चुनाव से पहले आपने SIR क्यों नहीं कराया? लोकसभा चुनाव हुआ, विधानसभा चुनाव हुआ, उस समय मतदाता सूची सही थी क्या? NDA की स्थिति बिहार में सही नहीं है और महागठबंधन के जो लोग हैं, सामाजिक न्याय के लोग हैं, एक साथ हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, भूमिहार समुदाय के ये बड़े नेता RJD में होंगे शामिल
सीट शेयरिंग पर क्या बोले पशुपति?
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि भारत सरकार के लोग चुनाव आयोग पर दबाव डाल कर बिहार में 67 लाख लोगों को मौलिक अधिकार से वंचित कर रहे हैं. महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो रही है. चुनाव की घोषणा के बाद बात हो सकती है. इस बार मेरा बेटा यश पासवान भी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. वह अलौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा ठोकेगा, जहां से हम 8 बार विधायक रहे हैं. यश चुनाव लड़ने के लिए काफी मेहनत कर रहा है, लेकिन जो पार्टी का फैसला होगा, उसे जो सीट मिलेगी, उसके बाद देखा जाएगा.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines