---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, भूमिहार समुदाय के ये बड़े नेता RJD में होंगे शामिल

Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार परबत्ता सीट पर साल 2020 में जेडीयू प्रत्याशी ने RJD के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया था। RJD लगातार अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण से बाहर निकलकर अन्य जाति समूहों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, यहां चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही JDU को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि जेडीयू परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह आज RJD में शामिल होंगे।

डॉ संजीव सिंह का परबत्ता विधानसभा और आसपास के इलाकों के लोगों में मजबूत पकड़ है। बता दें बिहार में 23 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले यहां चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में कभी भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।

---विज्ञापन---

कौन हैं परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार सिंह?

परबत्ता विधानसभा क्षेत्र (संख्या 151) खगड़िया जिले में आती है। संजीव कुमार का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था, और वे कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने क्षेत्र के विकास को लेकर पोस्ट करते हैं। हाल ही में उन्होंने पटना में ब्रह्मर्षि सम्मेलन आयोजित कर अपनी जाति के लोगों को गोलबंद करने का प्रयास किया था। राजनीतिक गलियारों में इस सम्मेलन को उनकी बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा और JDU पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था।

परबत्ता सीट पर साल 2020 में RJD के प्रत्याशी को 951 वोटों से हराया था

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार परबत्ता सीट पर साल 2020 में उन्होंने RJD के दिगंबर प्रसाद तिवारी को 951 वोटों से हराया था। राजनीतिक जानकारों की मानें तो संजीव का RJD में शामिल होना तेजस्वी यादव को मजबूती देगा। बीते कुछ समय से देखने में ये आया है कि RJD लगातार अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण से बाहर निकलकर अन्य जाति समूहों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। संजीव कुमार को जोड़ना इसी रणनीति का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मेरे पापा CM या PM नहीं थे’, ‘तेजस्वी यादव की राजनीतिक यात्रा एकदम सीधी…’, ‘मंथन 2025’ में बोले प्रशांत किशोर

First published on: Oct 03, 2025 10:25 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola