Bihar: पटना मेट्रो रेल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा कर अफसरों को दिए निर्देश, जल्द आम लोगों को मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल और जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

bihar cm nitish kumar
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति और अपडेट स्टेटस की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव और साफ-सफाई होगी। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का मैनेजमेंट का काम किया जाएगा।

जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया और वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर विकास और आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता और अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली जरूरी सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Advertisment

पटना मेट्रो निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास और आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम समेत पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ