Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Six people were shot in Lakhisarai Bihar Chhath: छठ पर्व के चौथे दिन बिहार के लखीसराय में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें दो की मौत हो गई जबकि चार लोगों को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक सनकी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एएनआई ने लक्षीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के हवाले से बताया कि स्थानीय अधिकारियों की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गोलीबारी के पीछे का मकसद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
#WATCH | Bihar: Two members of a family were shot dead and four others were injured in Punjabi Mohalla under the Kabaiya police station of Lakhisarai. The incident took place when they were returning from Chhath Ghat after performing pooja. Three injured have been referred from… pic.twitter.com/BF0i8mAAQz
— ANI (@ANI) November 20, 2023
पंकज कुमार ने एएनआई से बताया कि लखीसराय के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी जब वे छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे। तीन घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहरहाल मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- पूरा हुआ छठ का महापर्व, देश ही नहीं विदेश में भी दिया गया उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।