Bihar News: बिहार (Bihar) में एक बार फिर सीबीआई (CBI) ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को खोल दिया है। बताया गया है कि सीबीआई ने वर्ष 2018 में एक रेलवे परियोजनाओं के आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था, जिसे वर्ष 2021 में बंद कर दिया गया था। बता दें कि ये मामला बिहार में गठजोड़ के कुछ माह बाद सामने आया है।
लालू समेत बेटा और बेटी भी नामजद
जानकारी के मुताबिक मई 2021 में इस मामले की जांच को बंद कर दिया गया था। इस मामले में लालू यादव के अलावा, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी नामजद हैं। मामले को फिर से खोलने का सीबीआई का यह कदम नीतीश कुमार की ओर से बिहार में भाजपा से अलग होने और सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ हाथ मिलाने के कुछ महीनों बाद आया है।
और पढ़िए – Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली AIMMS में कराया गया भर्ती
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1607283893845262337
रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला
नीतीश कुमार ने तब आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी पार्टी को विभाजित करने की योजना बना रही है। जबकि सीबीआई ने मामले में आरोप लगाया गया था कि लालू यादव ने रियल एस्टेट के प्रमुख डीएलएफ ग्रुप से रिश्वत के रूप में दक्षिण दिल्ली की एक संपत्ति ली थी। बताया गया था कि ये संपत्ति मुंबई के बांद्रा में रेल भूमि पट्टा परियोजनाओं और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनरुद्धार योजना से जुड़े मामले में दी गई थी।
सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर लौटे हैं लालू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि संपत्ति को डीएलएफ की ओर से वित्तपोषित शेल कंपनी द्वारा 5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। शेल कंपनी को तब तेजस्वी यादव और लालू यादव के अन्य रिश्तेदारों ने शेयर हस्तांतरण द्वारा मात्र 4 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें दक्षिण दिल्ली के बंगले का मालिकाना हक मिला था। यह कदम ऐसे समय में आया है जब 73 वर्षीय लालू यादव इसी महीने की शुरुआत में सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ठीक होकर आए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines