Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली AIMMS में कराया गया भर्ती

union budget 2023

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को पेट में मामूली संक्रमण और नियमित जांच के लिए आज दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMMS) के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 साल की निर्मला सीतारमण को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच और पेट में मामूली संक्रमण के लिए एम्स में भर्ती हुईं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने शनिवार को चेन्नई में डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ