मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह हुई मंत्री परिषद की बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में सभी मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से राज्य के 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
सुरक्षा पर बड़ा फैसला
इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। 176 नए थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए 280 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। इसके लिए 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मिली मंजूरी
इस बैठक में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी हरी झंडी दी गई। इस फैसले के बाद राज्य में युवाओं को नीति निर्माण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने 8463 राजस्व कर्मचारी पद मंजूर है। 3303 अतिरिक्त पदों का सृजन के लिए मंजूरी दी है।
महिलाओं के लिए बड़े ऐलान
बीते सोमवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी महिलाओं के बड़ा ऐलान किया। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके तहत सेविका को 7000 के बजाय 9000 मिलेंगे। वहीं, सहायिका को 4000 के बदले 4500 मिलेंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों की शुरुआत की गई है।
ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बढ़ी सैलरी
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
16 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines