Bihar Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार कैबिनेट विस्तार होगा। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले आज बिहार में कैबिनेट विस्तार होगा। इसके लिए राजभवन को संभावित मंत्रियों के नामों की लिस्ट भेजी गई। शाम 4 बजे राजभवन में BJP के 7 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी। इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
बीजेपी कोटे से सम्भावित नाम,जो बन सकते है मंत्री
1.कृष्ण कुमार मंटू-कुर्मी- विधायक (अमनौर विधानसभा)
2.विजय मंडल- केवट – अररिया विधानसभा
3.राजू सिंह-राजपूत-साहेबगंज विधानसभा
4.संजय सरावगी- मारवाड़ी – दरभंगा विधानसभा
5.जीवेश मिश्रा- भूमिहार -जाले विधानसभा (दरभंगा)
6.सुनील कुमार-कोइरी- बिहारशरीफ विधानसभा
7.मोती लाल प्रसाद-तेली,वैश्य- रीगा विधानसभा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कोटे से कुल 7 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। जबकि जेडीयू कोटे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। दिलीप जायसवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कैबिनेट में किसी दूसरे चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं जेडीयू कोटे से कौन शामिल होगा? इसका फैसला सीएम नीतीश कुमार स्वयं लेंगे। खबर है कि बिहार बीजेपी के प्रभारी और महासचिव विनोद तावड़े आज दिल्ली से पटना जाएंगे। वे वहां पर कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थानीय नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।
बिहार मंत्रिमंडल की अभी यह स्थिति
नीतीश कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में सामाजिक समीकरण भी साधा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा और वैश्य समुदाय से 1-1 मंत्री बनाया जा सकता है। जिन मंत्रियों को दो विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जा सकता है, ताकि नए मंत्रियों को शामिल कर चुनावी समीकरण साधा जा सके। बीजेपी कोटे से 1-2 मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 15 मंत्री हैं, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़े ऐलान, 120 योजनाओं को मिली मंजूरी
नीतीश कैबिनेट में 6 पद खाली
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में इस समय 6 पद खाली हैं। इस समय बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, हम से 1 और 1 निर्दलीय मंत्री है। बिहार विधानमंडल में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी जोकि 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सरकार आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पेश करेगी।
ये भी पढ़ेंः BJP-JDU गठबंधन पर बोले निशांत कुमार, “प्रधानमंत्री ने ‘लाडला’ यूं ही नहीं कहा”
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
19 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines