नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़े ऐलान, 120 योजनाओं को मिली मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम ऐलान किए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह मीटिंग हुई, जिसमें 120 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली।

Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार।

Bihar Cabinet Meeting : बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई मीटिंग में राज्य सरकार ने जनता के लिए अपना खजाना खोल दिया। कैबिनेट ने बिहार की योजनाओं के लिए 50 लाख करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं को मंजूरी मिली। वहीं, विभाग स्तर से पहले ही दक्षिण बिहार की घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं में खर्च होने वाले कुल 30 हजार करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

उत्तर बिहार की 187 योजनाओं को मिली मंजूरी

इससे पहले पिछली कैबिनेट की बैठक में उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की अनुमति मिली। इस प्रकार बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रुपये प्रदान करने की मंजूरी दी।

इस साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार की ओर से प्रगति यात्रा निकाली जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ