Bihar Cabinet approve international flights from Patna and Gaya: कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बाकी प्रस्ताव उद्योग, रोजगार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े थे। अब बिहार से सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होंगी। कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि हमारी कोशिश बिहार को चारों दिशाओं में इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से जोड़ने की है।
बिहार से जुड़ेंगे चार देश
डॉ एस सिद्धार्थ ने इस बात पर उत्साह जताया कि बिहार सरकार ने चारों दिशाओं के लिए नये अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की नीति’ को मंजूरी दे दी है। इसके जरिये बिहार उत्तर में नेपाल, दक्षिण में कोलंबो, पूर्व में सिंगापुर और पश्चिम में शारजाह से सीधे कनेक्ट हो जाएगा। सरकार की ओर से देश की सभी एयरलाइंस कंपनियों के बिड आमंत्रित करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। पूरी प्रक्रिया निविदा के माध्यम से पूरी की जाएगी।
एयरलाइंस कंपनियों को मिलेगा VGF फंड
डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य सरकार की इस नीति के तहत एयरलाइंस कंपनियों को व्यवहार्यता अंतर निधि (VGF) से वित्तीय सहायता दी जाएगी ताकि वे नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर सकें। कम से कम 150 यात्रियों की सीटिंग कैपेसिटी वाले हवई जहाज अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगाए जाएंगे। डॉ एस सिद्धार्थ का कहना है कि जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना और गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की भौगोलिक स्थिति बिहार को अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल और ट्रेड का बड़ा केंद्र बना सकती है। देखना होगा एयरलाइंस कंपनियां इन आकर्षक रूट्स पर कब से उड़ान भरना शुरू करती हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, उद्योगों को मिलेगी 40 करोड़ तक की ब्याज सब्सिडी
किस रूट पर कितनी मिलेगी सहायता
एयरलाइंस कंपनियों को गया-शारजाह, गया–कोलंबो, गया–बैंकॉक, गया–सिंगापुर के रूट के लिए प्रति राउंड ट्रिप 10-10 लाख रुपये और पटना काठमांडू रूट पर 5 लाख रुपये प्रति राउंड ट्रिप वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस तरह बिहार पहली बार नेपाल, सिंगापुर, बैंकॉक, कोलंबो और शारजाह से सीधा जुड़ जाएगा। गया, राजगीर, बोधगया जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए और सुलभ हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Video: बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, जनता को मिला 14 परियोजनाओं का तोहफा
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
32 mins agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines