Bihar By Election 2022: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दावा किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।
संजय जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि चिराग पासवान हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि एनडीए के सभी घटक दल इसमें अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों की तरह राजग सहयोगी एक साथ हैं।
महागठबंधन सरकार पर लगाए ये आरोप
जायसवाल ने राज्य में महागठबंधन सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोकामा में राजद अपनी सीट बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए राजद कार्यकर्ता यहां के व्यापारियों और दुकानदारों को धमका रहे हैं। राजद के समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने राजद को वोट नहीं दिया तो उनकी दुकानें लूट ली जाएंगी।
बता दें कि चिराग पासवान भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थे। उन्होंने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। पिछले साल उनके चाचा पशुपति पारस भी उनसे अलग हो गए और अपना खुद की पार्टी बनाई थी। फिलहाल, पशुपति पारस केंद्र में मंत्री हैं और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है।
चिराग पासवान कभी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते थे। चिराग के पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को आवंटित सरकारी बंगले से अपने परिवार के अपमानजनक निष्कासन के बाद वे और अधिक आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं पिछले डेढ़ साल में अपने रास्ते पर रहा हूं। ऐसे गठबंधन का कोई मतलब नहीं है जहां आपसी सम्मान न हो।
मोकामा और गोपालगंज में क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
पटना में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास से एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से संबंधित एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। बिहार विधानसभा की ओर से इस साल जुलाई में अनंत कुमार सिंह को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद मोकामा में उपचुनाव कराया जा रहा है। इस साल 21 जून को एक विशेष अदालत ने अनंत सिंह 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
गोपालगंज उपचुनाव इस साल 16 अगस्त को अपने मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines