घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात

Bihar News: बक्सर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मां ने अपनी सौतेली बेटी के गायब होने की खबर फैला दी, लेकिन मामला खुलने पर सबके होश उड़ गए।

Bihar Buxer Crime news
विज्ञापन

Bihar News (बबलू उपाध्याय): बिहार के बक्सर जिले से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक कलयुगी सौतेली मां ने अपनी 8 साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोरे में छिपा दिया। इसे छुपाने के लिए महिला ने घर से बाहर निकलकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि बेटी गायब हो गई है। घर और आस पड़ोस के लोगों से कहा कि वह गायब हो गई है। पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी में जो मिला उसे देखकर सबके होश उड़ गए।

अधजला मिला शव

यह मामला बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पूरब टोला का है। जहां पर एक सौतेली मां (सीमा देवी) ने अपनी ही बेटी (आंचल) की हत्या कर दी। इसके बाद उसने हर तरफ यह अफवाह फैला दी कि लड़की की मौत हो गई। मां की कहानी पर किसी को भरोसा नहीं हुआ, जिसके बाद घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बच्ची का अधजला शव एक बक्से में छिपा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisment

बेटी से ठीक नहीं थे रिश्ते

मृतिका आंचल अपनी दादी और सौतेली मां सीमा देवी के साथ नया भोजपुर के पूरब टोला में रहती थी। उसके पिता पप्पू गोंड दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सीमा और पप्पू की शादी 2024 में हुई थी, लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि सीमा और आंचल के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। सीमा हमेशा बच्ची से चिढ़ती थी और उससे दूर रहती थी।

पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के बाद डुमरांव के डीएसपी अफाक अख्तर ने जांच की। जिसमें पता चला कि सीमा देवी ने ही अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर शव को छिपाया था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में नया भोजपुर थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ