पटना: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 50 लाख के गहने और कैश लेकर बदमाश फरार

Jewellery Shop Looted In Patna: पटना में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप से 50 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में जांच कर रही है।

Jewellery Shop Looted In Patna

Jewellery Shop Looted In Patna

Jewellery Shop Looted In Patna: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ पर स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप पर अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर 50 लाख से ज्यादा की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें, जीवा ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों द्वारा जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने पर सिटी एसपी एएसपी भानू प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन

कब हुई घटना

शॉप मैनेजर के मुताबिक, करीब पौने बारह बजे आधा दर्जन लोग ग्राहक बनकर शॉप में आए थे और घुसते ही कनपटी पर पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की। करीब 50 लाख के जेवरात और 27 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

शॉप के मालिक निखिल ने बताया कि आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी ने शॉप में घुसकर लूटपाट कर करीब 40-50 लाख के जेवरात और 27 हजार नगद रुपए लूटकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था

शॉप ऑपरेटर ने बताया कि अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इसलिए वे बड़े आराम से लूटपाट करते रहे। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस लूट की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ