हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में बुलेट ट्रेन एक कदम और आगे! DPR तैयार, पटना समेत इन शहरों में दौड़ेगी हाई-स्पीड ट्रेन

बिहार में बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) रेलवे मिनिस्ट्री को सौंप दी है.

विज्ञापन
बिहार में बुलेट ट्रेन का DPR तैयार (Photo: AI)

बिहार में बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) रेलवे मिनिस्ट्री को सौंप दी है. दिल्ली से वाराणसी और आगे पटना होते हुए सिलिगुड़ी तक हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी पर तेजी से काम किया जा रहा है. प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सीनियर टेक्नीकल अफसरों को तैनात करना भी शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के बीच नया फोर लेन नेटवर्क, मोदी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

क्या है मकसद?

मोदी सरकार ने 2026-27 के बजट में ये ऐलान किया था कि सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर डेवलप किया जाएगा. इनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर शामिल हैं. सरकार का मकसद है कि दिल्ली-वाराणसी यात्रा करीब 3 घंटे 50 मिनट में पूरी हो सके और वाराणसी-सिलीगुड़ का सफर करीब 2 घंटे 50 मिनट में पूरा हो जाए. उम्मीद की जा रही है कि हाई-स्पीड ट्रेन के आने के बाद पटना से सिलीगुड़ी तक का सफर 2 घंटे में तय हो जाएगा. ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना की यात्रा में करीब 4 घंटे 41 मिनट तक का वक्त लगेगा. वहीं दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में करीब 6 घंटे 45 मिनट लग सकते हैं.

विज्ञापन

कितनी स्पीड होगी?

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्‍ली से पटना की दूरी 1000 किलोमीटर है और इस दूरी को तय करने में अभी करीब 10 से 12 घंटे लगते हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने इस सफर को कम करने के लिए रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने का फैसला किया है. इस रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की संभावित स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इतनी स्पीड के साथ दिल्ली से पटना तक पहुंचने में 12 की बजाय सिर्फ 4.5 घंटे लगेंगे. राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम सुपरफास्‍ट ट्रेनें भी लोगों के 12 घंटे के सफर को कम नहीं कर सकीं, लेकिन बुलेट ट्रेन इसमें जरूर कामयाब होगी. दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर के रूट में दिल्ली, नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और वाराणसी जैसे शहर शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से पटना का सफर अब सिर्फ 5 घंटे में, बिहार-यूपी समेत इन 4 राज्यों को जोड़ने आ रही है देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola