हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में शिक्षक भर्ती से जुड़ी अहम खबर, BPSC काउंसलिंग 3.0 स्थगित, नया शेड्यूल जारी

(BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) की काउंसलिंग प्रोसेस के लिए नई तारीख निर्धारित की गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar Teacher'

BPSC TRE Counselling 3.0 Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल पेश किया है। बता दें कि पहले काउसलिग की 9 से 31 दिसंबर तय की गई थी। फिलहाल BPSC ने इसके लिए नई तारीख निर्धारित कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब होगी काउंसलिंग?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बताया कि अब काउंसलिंग 20 दिसंबर, 2024 से 7 जनवरी, 2025 तक होगी। कुल 1,06,617 शिक्षकों ने काउंसलिंग स्टेज क्लीयर किया है, जिसमें 5,971 प्रिन्सिपल, कक्षा 1 से 5 के लिए 21,911 टीचर्स, कक्षा 6 से 8 के लिए 16,989 टीचर्स और 66,143 उम्मीदवार ने दूसरी योग्यता परीक्षा पास की है।

कई चरणों में होगी काउंसलिंग

हेडमास्टर के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की काउंसलिंग 20 और 21 दिसंबर को होगी। TRE पास करने वाले कैंडिडेट कक्षा 1 से 12 तक के टीचर्स की काउंसलिंग 23 से 28 दिसंबर तक होगी। वहीं जिन कैंडिडेट ने सेंकेडरी योग्यता परीक्षा पास करने वाले टीचर्स की काउंसलिंग 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी।

कदाचार में शामिल कैंडिडेट के खिलाफ कार्रवाई

BPSC 70वीं कम्बाइंड प्राइमरी परीक्षा के दौरान कदाचार में शामिल कैंडिडेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। बापू परिसर परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट ने कई शिकायतों दर्ज की, जिससे पता चला कि परीक्षा में गड़बड़ी की गई थी। आरोपों में परीक्षा के पेपर सील के साथ पहले से छेड़छाड़, प्रश्नपत्र के डिटेल में देरी और लीक के दावे शामिल हैं। कुछ उम्मीदवारों ने खुला प्रश्नपत्र मिलने की भी सूचना दी।

इसके साथ ही कुछ कैंडिडेट ने सेंटर पर परीक्षा का बहिष्कार किया। फिलहाल BPSC अब इस घटना की जांच कर रहा है। परीक्षा में बाधा डालने के आरोप में 50 से 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें – Video: चॉकलेट के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट, वायरल हुआ अजीब काॅन्बिनेशनह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें