Bihar Board 10th Result 2024: बहन के बाद भाई का बड़ा कारनामा, बिहार बोर्ड के टॉप 10 में मारी बाजी

BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसमें पूर्णिया के छात्र शिवांकर ने टॉप किया है और पश्चिमी चंपारण के मोहम्मद आसिफ ने दसवा स्थान प्राप्त किया है। आसिफ के 479 अंक आए हैं।

bihar board 10th result, BSEB Bihar Board Result 2024

मोहम्मदआसिफ

विज्ञापन

BSEB Bihar Board Result 2024 (मनोज कुमार): बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रविवार को आ गया है। जिसमें पश्चिमी चंपारण के मोहम्मद आसिफ ने दसवा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि साल 2021 में उसकी बहन आफरीन ने भी दसवीं के बोर्ड नतीजों में 10वां स्थान प्राप्त किया था। जानकारी के अनुसार आसिफ ने 479 अंक प्राप्त किए हैं। परिवार में उसके पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन हैं, वह स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

टॉप 10 में चार लड़कियां

मोहम्मद आसिफ बेतिया के नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और परिवार 10 साल से किराए पर रह रहा है। आसिफ के परिजन उसकी इस उपलब्धि से बेहद खुश है। मोहम्मद आसिफ ने मीडिया में कहा कि मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं। बता दें इस बार बिहार बोर्ड के नतीजों में टॉप 10 में चार लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है।

1664252 छात्रों ने दी थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा में कुल 1664252 बच्चे बैठे थे। जिसमें 8,05,467 छात्र और 8,58,785 छात्राएं थी। नतीजों के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 1379842 बच्चे पास हुए हैं। जिसमें 680293 छात्र और 699549 छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन

पूर्णिया के शिवांकर ने किया टॉप

जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में पूर्णिया के छात्र शिवांकर ने पूरे बिहार में टॉप किया है। मीडिया के पूछने पर शिवांकर ने कहा कि मुझे फर्स्ट आने की उम्मीद नहीं थी। मैंने बस अच्छे नंबर लाने के लिए पढ़ाई की थी। उसने कहा कि यह मेरे लिए किसी मैजिक जैसे है कि मैं पूरे राज्य में अव्वल आया हूं। शिवांकर कुमार के पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। शिवांकर भारतीय सेना में ऑफिसर बनना चाहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ