JDU के 'भीम संसद' के जवाब में BJP का 'अंबेडकर समागम', भारी बारिश में भी नेताओं का जोश रहा हाई

BJP Organized Ambedkar Samagam In Patna: जदयू के ‘भीम संवाद’ के जवाब में बीजेपी ने 7 दिसंबर को ‘अंबेडकर समागम’ का आयोजन किया। इस आयोजन के पीछे बीजेपी के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अलावा सभी पिछड़े और अति पिछड़े नेता लगे हुए थे।

BJP Organized Ambedkar Samagam In Patna
विज्ञापन

BJP Organized Ambedkar Samagam In Patna (अमिताभ ओझा): बिहार में एक बार फिर जातीय रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद जेडीयू (JDU) ने पिछले दिनों ‘भीम संवाद’ का आयोजन किया था तो अब बीजेपी 7 दिसंबर यानी आज ‘अंबेडकर समागम’ का आयोजन किया। इस आयोजन के पीछे बीजेपी के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अलावा सभी पिछड़े और अति पिछड़े नेता लगे हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी ने भीम संवाद लिए वही जगह चुनी जहां नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भीम संसद का आयोजन किया था। सभी पार्टियां पिछड़ी जातियों को अपने पाले में लाने के लिए ऐसे आयोजन कर रही है।

Advertisment

सम्राट चौधरी ने सभा को किया संबोधित

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसमें सही अर्थों में वैसे ही लोग शामिल हुए हैं, जो बाबा साहब के अनुयायी हैं। आज दलितों के नाम पर और अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो खूब हुई, लेकिन अब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य हो रहा है। हालांकि बेमौसम बारिश के कारण आयोजकों को भारी परेशानी उठानी भी पड़ी। लेकिन बारिश के बाद भी जुटी भीड़ को देखकर नेता उत्साहित दिखे।

सम्राट चौधरी ने एक क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है, “जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए” महान समाज सुधारक, संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना के मिलर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित “अम्बेडकर समागम” में शामिल हुआ। बाबा साहेब जी ने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।”

विज्ञापन

JDU ने किया था ‘भीम संवाद’

जनता दल यूनाइटेड ने 26 नवंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज में भीम संवाद का आयोजन किया था। जदयू के इस संवाद में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। बिहार सरकार द्वारा जातीय गणना का रिपोर्ट जारी होने के बाद से ही सभी पार्टियां अनुसूचित जाती के लोगों पर डोरा डालना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ