Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव में दो दोस्तों के बीच गेम खेलने के दौरान हुए विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया। बता दें, दो दोस्तों के बीच गेम खेलने के दौरान विवाद में एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के पीछे तीन-चार दोस्तों के साथ राहुल आपस में गेम खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते यह घटना हुई।
घटनास्थल पर ही युवक ने तोड़ा दम
गोली चलते ही मौके पर इधर-उधर लोग भागने लगे। वहीं, राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में तेघरा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है।
उन्होंने बताया है कि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
10वीं का छात्र था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक अपने गांव में नहीं रहता था। वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां चकिया थाना क्षेत्र में रहता था। वह कुछ दिन पहले ही 10वीं की परीक्षा देने आया था। शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही फोन पर गेम खेल रहा था और इस हादसे का शिकार हो गया।
ये भी पढ़ें- घर से बाहर निकलकर चिल्लाई सौतेली मां, पड़ोसियों ने अंदर देखा तो उड़े होश, बक्सर में दिल दहला देने वाली वारदात
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines