हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार में सरकारी आदेश पर 24 कुत्तों को गोली मारी गई, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Bihar News: बाहर (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले दो दिनों में बछवारा ब्लॉक में वन विभाग के शूटरों ने कुल 24 कुत्तों को मार (Stray Dogs Shot Dead) गिराया गया है। बताया गया है कि इन आवारा कुत्तों ने पिछले कुछ महीनों में पांच लोगों को मार डाला है।

दो दिन में शूटरों ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नौ आवारा कुत्तों को मारा गया। जबकि मंगलवार को 15 कुत्तों को मार गिराया गया। तेघड़ा के एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि बछवारा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में महिलाओं पर आवारा कुत्तों के हमले को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यावरण एवं वन विभाग में पंजीकृत शूटरों की टीम को काम पर लगाया था।

महिलाओं-बच्चों पर कुत्तों ने किए हमले 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सदर अस्पताल में रविवार को आवारा कुत्तों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। सोमवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने तीन अन्य महिलाओं को भी खेत पर काम करते समय काट लिया था। इनका अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

एसडीएम ने बताया कि शूटरों की एक टीम ने पिछले सप्ताह 12 आवारा कुत्तों को मार गिराया था। हालांकि दिनभर चला अभियान आवारा कुत्तों को रोकने में विफल रहा, क्योंकि उन्होंने नए हमले किए।

1 साल में 9 महिलाओं को कुत्तों ने काटा

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन को कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निशानेबाजों की टीम की मदद ली गई है। बछवाड़ा ब्लॉक मुखिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दावा किया कि पिछले एक साल में आवारा कुत्तों ने कुल नौ महिलाओं को नोच डाला। एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को घायल कर दिया।

मौत के बाद शवों को नोच ले गए थे कुत्ते

उन्होंने कहा कि सात पंचायतों के ग्रामीण आवारा कुत्तों के आतंक के साये में जीने को विवश हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि आवारा कुत्ते आदमखोर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मौत के घाट उतारने के बाद ये आदमखोर कुत्ते उनके शरीर को भी नोच ले गए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस और एसडीएम कार्यालय में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद ही शूटरों की टीम को बुलाया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें