हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह

Bihar Father Chopped Son Neck: बिहार के शिवहर गांव में बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बेटे का मौत के घाट उतार दिया और उसकी गर्दन हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा। वारदात की पूरे इलाके में काफी निंदा हो रही है।

विज्ञापन
इकलौते बेटे की हत्या से दुखी मां विलाप करती हुई।

आदित्यानंद आर्य, शिवहर

Bihar Father Chopped Son Neck Brutally: एक शख्स ने अपने जिगर के टुकड़े की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इतना ही नहीं कटी गर्दन लेकर वह घर में घूमता रहा और धड़ को उसने मिट्टी में दबाकर छिपा दिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे बुरी तरह पीटा। फिर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।

पूछताछ में उसने अपने एक महीने के बेटे को मारने की वजह भी बताई, जो काफी खौफनाक थी। पुलिस वालों ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है। वहीं बच्चे की मां और बहनें रो-रोकर बेहाल हैं। एक पिता द्वारा अंजाम दी गई इस वीभत्स वारदात की पूरे गांव में निंदा हो रही है। थाना प्रभारी ने भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा बच्चे की मां से किया है।

यह भी पढ़ें: सास रहम की भीख मांगती रही, बहुओं को दया नहीं आई; लाठी-पत्थरों से पीट-पीटकर मार दी, Video Viral

कोई काम नहीं करता था, शादी लायक 2 बेटियां हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारा गया बच्चा एक महीने 7 दिन का था। हत्यारे पिता की पहचान सर्वरपुर तरियानी गांव निवासी राजेश साह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मर्डर केस नगर परिषद क्षेत्र के चिकनौटा वार्ड 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह ने दर्ज कराया है, जिनकी बेटी ज्ञानी देवी का ब्याह 22 साल पहले राजेश से हुआ था।

शंकर साह ने बताया कि राजेश पिछले 6-7 साल से ससुराल चिकनौटा में ही रह रहा था। वह कोई कामकाज नहीं करता था। उसकी 2 ब्याहने लायक बेटियां भी हैं और 18 साल बाद उसे बेटा हुआ था, लेकिन उसने उसे मौत को घाट उतार दिया। उससे हत्या करने की वजह पूछी तो वह बेटे को राक्षस बताने लगा। उसने कहा कि अगर वह उसे नहीं मारता तो वह पूरे परिवार को मार देता।

यह भी पढ़ें:15000 फीट ऊंचाई, आग का गोला बना जहाज, जमीन से टकराकर टुकड़े-टुकड़े हुआ, जिंदा जल गए 129 लोग

सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा

शंकर शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्ञानी देवी छठ पर्व कर रही थी। रात के करीब 2 बजे उसने बच्चे को उठाया और घर के पीछे ले जाकर उसका गला काट दिया। इसके बाद वह गर्दन लेकर घर में घूमता रहा। शोर सुनकर परिवार वाले उठे तो उसके हाथ में बच्चे की गर्दन देखकर उनके होश उड़ गए। वह ललकार मारने लगा तो ग्रामीण दौड़े आए।

उन्होंने मिलकर राजेश को पकड़ा और बांध दिया। काफी पिटाई के बाद उसने अपना गुनाह कबूला और बताया कि लाश कहां छिपाई है़? ग्रामीणों ने बच्चे की लाश बरामद करके राजेश को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार करने के समय भी राजेश यही कहता रहा कि यह बच्चा हमें राक्षस लग रहा था, अगर हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता।

यह भी पढ़ें:आंखें ‘खून’ जैसी लाल थीं, कदम लड़खड़ा रहे थे; महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के आरोपी को लेकर बड़े खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें