सौरभ कुमार/पटना
राजधानी पटना में सोमवार को शुरू हुआ बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहले दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। आज यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और जातीय गणना के मुद्दों पर जमकर बवाल काटा। भाजपाइयों का आरोप था कि जातीय जनगणना में बहुत बड़ा गड़बड़झाला है और इसी आरोप को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग पर उतर आए। इसके बाद सदन की आज की कार्यवाही स्थगित हो गई। उधर, इसी के साथ अगले चार दिन और इसी तरह हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं।
श्रद्धांजलि प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित
बता दें कि रविवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर थे तो उन्होंने बीजेपी का एजेंडा सेट कर दिया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जाति आधारित जनगणना को ही मुद्दा बनाएगी। सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हंगामा करने के अलावा भाजपा विधायकों ने जातीय जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगा हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफे की मांग की और जमकर नारे लगाए। इसी हंगामे के बीच अध्यक्ष ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी।
<
>
यह भी पढ़ें: बिहार में INDIA गठबंधन को लेकर हो सकता है अहम निर्णय, CM नीतीश कुमार के खास मंत्री ने किया खुलासा
जनता दल यूनाइटेड ने बोला भाजपा पर हमला
हालांकि आज के हंगामे ने एक नए मुद्दे को जन्म दे दिया। जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को लपेटे में ले लिया। इस मुद्दे पर फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा के सामने प्रस्ताव रख दिया कि अगर जाति आधारित जनगणना में गड़बड़ी है तो केंद्र सरकार खुद ही पूरे देश मे जाति आधारित जनगणना करवा ले। साथ ही उन्होंने प्रदेश में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, कहा- बिहार की जनता समझदार…अब झांसे में नहीं आने वाली
हमास के पक्ष में बोलने पर सहयोगी पार्टी पर बरसे जदयू नेता
इसके अलावा जेडीयू ने अपनी ही सहयोगी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन के भीतर माले की एक हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है। इस बारे में पार्टी के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यह दुखद है। जिस तरह से हमास ने इजराइल में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया-बच्चों के साथ दरिंदगी की, बावजूद इसके अगर कोई उसके पक्ष में बोलता है तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। वहीं आज के भाजपाइयों के हंगामे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के विरोध और इस्तीफा मांगने से कुछ नहीं होगा। सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
5 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
6 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
6 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines