बिहार विधानसभा में 'बाप' पर बवाल, भाई वीरेंद्र के बयान पर मचा घमासान, स्पीकर ने डिप्टी सीएम को भी फटकारा

Bihar Assembly ruckus: बिहार विधानसभा में आज सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि निर्णय लेने का काम सदन का है।

Bhai Virendra controversial statement

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र (Pic Credit-Social Media X)

विज्ञापन

Bhai Virendra controversial statement: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। SIR (स्पेशल इलेक्टोरल रिवीजन) मुद्दे पर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र के एक विवादित बयान ने माहौल को और गरमा दिया।

तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा 20 साल पहले बिहार में क्या था तुम्हारे माता-पिता को भी मौका मिला लेकिन उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया तुम अभी बच्चे थे तुमको कुछ मालूम नहीं है। हम लोगों को मौका मिला तो बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Advertisment

यह हजारों लोगों का हत्यारा है- विजय सिन्हा

तेजस्वी यादव को जब दूसरी बार बोलने का मौका दिया गया, तब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अब वह क्या बोलेंगे?’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘क्या यह किसी के बाप की जगह है?’ जिससे सत्ता पक्ष भड़क उठा। विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा, ‘यह क्या बोलेगा, यह तो हजारों लोगों का हत्यारा है।’

विवाद बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने भाई वीरेंद्र को फटकारते हुए माफी मांगने को कहा और स्पष्ट कर दिया कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, तेजस्वी यादव को बोलने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

सदन आप चलाएंगे या हम- स्पीकर

सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री जीवेश मिश्रा, कृष्णंदन पासवान, प्रेम कुमार समेत कई मंत्रियों ने जोरदार विरोध जारी रखा। इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव गुस्से में आ गए और सख्त लहजे में कहा, ‘सदन आप चलाएंगे या हम?’ उन्होंने डिप्टी सीएम तक को फटकारते हुए कहा, ‘आप बैठिए, निर्णय करने का काम सदन का है।’

लगातार हंगामे और अव्यवस्था के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र का यह टकराव राज्य की राजनीति में नई गरमाहट लेकर आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ