Bihar Assembly Monsoon Session 2025: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज भारी हंगामे और सियासी गरमाहट के बीच शुरू हुआ। विपक्षी दलों ने सत्र की शुरुआत से पहले ही विधानसभा परिसर के पोर्टिको के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा इस कदर बढ़ा कि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को अंदर जाने से रोक दिया गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मार्शलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर वे अध्यक्ष को भीतर ले जा सके।
विरोध की प्रमुख वजहें
विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध, खराब कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनःनिरीक्षण को लेकर सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर गंभीर आरोप लगाए। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जिस तरह से मतदाता सूची की जांच की जा रही है, वह एक साजिश है जिसे उन्होंने ‘नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी’ बताया। उनका आरोप है कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और गरीब तबके के लोगों से मतदान का अधिकार छीना जा रहा है।
काला कपड़ा और तख्तियों के साथ विरोध
प्रदर्शनकारी नेता काले कपड़े पहनकर, हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते नजर आए। उन्होंने ‘हाय-हाय सरकार’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान वे न सिर्फ मीडिया से मुखातिब हुए बल्कि सत्ताधारी दल के विधायकों और मंत्रियों का रास्ता रोककर भी अपना विरोध दर्ज कराते दिखे।
ये भी पढ़ेंः बिहार में इन अफसरों को नहीं भाई खादी, राजनीति में उतरे इन दिग्गजों को मिली हार
मार्शलों को करना पड़ा बीच-बचाव
पोर्टिको के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को भी घेरने का प्रयास किया, जिसके चलते स्थिति असामान्य हो गई। विधानसभा अध्यक्ष को अंदर पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों और मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटनाक्रम ने मानसून सत्र की शुरुआत को ही विस्फोटक बना दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच यह टकराव कितनी दूर तक जाएगा। महागठबंधन ने साफ कर दिया है कि वे इस सत्र को मुद्दों के जरिए सरकार को घेरे बिना नहीं छोड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines