'Bihar में चल रहा है ट्रांसफर-पोस्टिंग का कारोबार', तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि बिहार की 20 साल पुरानी खटारा सरकार से अब जनता छुटकारा चाहती है। तेजस्वी ने सीधे शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उन्हें राज्य की कोई परवाह नहीं। 20 साल में बिहार में न उद्योग आया, न विकास हुआ। सबसे गरीब राज्य बना दिया गया है। लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

17 महीने में दिखाया काम

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जब राजद गठबंधन की सरकार थी, उस दौरान उन्होंने महज 17 महीनों में जो काम किया वह उनका सिर्फ 2% था। उन्होंने जातीय जनगणना, सरकारी भर्तियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पहल की, लेकिन उनका कहना है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हमने जो काम किया, वह हमारी नीति और नीयत को दिखाता है। हम नई सोच के लोग हैं और जनता की आवाज बनना चाहते हैं।

Advertisment

राजद ने लॉन्च किया वॉलंटियर पोर्टल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया, जिसके माध्यम से राज्य भर से वॉलंटियर्स पार्टी से जुड़ सकेंगे और “नया बिहार” बनाने की मुहिम में भागीदार बनेंगे। उन्होंने अपील की, “चलिए मिलकर एक नया बिहार बनाते हैं। जो भी हमारी योजना होगी, वॉलंटियर्स उसे जन-जन तक पहुंचाएंगे।

प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर गंभीर आरोप

तेजस्वी ने राज्य प्रशासन पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डीके बोस ट्रांसफर-पोस्टिंग का कारोबार चला रहे हैं। IAS ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सरकार चुप है। अच्छे अफसर बाहर किए जा रहे हैं और भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम तक मेरी चिट्ठी नहीं पहुंच रही है। सरकार की चुप्पी इस बात का संकेत है कि आरोप सही हैं।

बाबा साहेब के अपमान पर सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान को लेकर उठे विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि “लालू जी ने कोई अपमान नहीं किया। अगर किसी को माफी मांगनी है तो वह अमित शाह हैं, जिन्होंने आज तक किसी भी मुद्दे पर माफी नहीं मांगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ