Bihar Assembly Election With Lok Sabha Election : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। इंडिया गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार राजद से नाराज चल रहे हैं। इस बीच चर्चा चल रही है कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं।
केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हुईं और इंडिया गठबंधन के तहत मीटिंग भी हुई। जब सीट शेयरिंग की बात आई तो विपक्षी दलों के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किनारा कर लिया है और अब नीतीश कुमार भी इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक मंच पर आएंगे नजर
लालू और नीतीश के बीच मनमुटाव
बिहार में भी सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में पेच फंसा हुआ है। राज्य में आरजेडी और जेडीयू बराबर सीट चाहती है। ऐसे में कांग्रेस के लिए सिर्फ 5 सीटें ही बच रही हैं। इस बीच नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच मनमुटाव की बात सामने आ रही है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद नीतीश कुमार की भाजपा से नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं।
बीजेपी नेताओं के नरम पड़े तेवर
बिहार में सीएम नीतीश कुमार के प्रति बीजेपी नेताओं के तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। राजनीति में टाइमिंग का बहुत महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा करके बिहार को साधने का काम किया है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार का रुख नरम पड़ा और उन्होंने तुरंत इसके लिए मोदी का आभार व्यक्त किया। ऐसे में इन बात के संकेत मिल रहे हैं कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी में शामिल हो गए तो वे विधानसभा भंग कर सकते हैं। तब लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines