Former Minister Shahnawaz Hussain In Kishanganj (अब्दुल करीम): बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन किशनगंज पहुंचे। जहां भाजपा नेता हरिराम अग्रवाल के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य में फिर से एक बार NDA सरकार बनाने का दावा किया। वहीं, उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि डॉ. जायसवाल ने मंत्री होने के नाते बहुत अच्छा काम किया है। हुसैन ने कहा कि पूरी ताकत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और फिर से उनके नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अनुभवी व्यक्ति हैं। बिहार का सौभाग्य है कि उनके पास सबसे अनुभवी सीएम है। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार में हर साल नई पार्टी बनती है। प्रशांत किशोर का कोई असर नहीं पड़ेगा।
शाहनवाज हुसैन ने मजलिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान पर भी निशाना साधा और कहा कि एआईएमआईएम पार्टी के नेताओं के दिमाग की जांच करने की जरूरत है। हर सभा में कहते हैं पंद्रह मिनट बाकी है। पंद्रह मिनट के लिए आए थे अब कोई उनके जाल में नहीं फसेगा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का काम है दूध में नींबू निचोड़ना। उन्होंने कहा कि मजलिस पार्टी गुजरा हुआ कल है।
किशनगंज में भी खिलेगा कमल
इस बार किशनगंज में भी कमल खिलेगा। वहीं उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उर्दू विरोधी करार दिए जाने पर कहा कि असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों को गुमराह करने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं और वो चाहते हैं कि मुस्लिम के बच्चे आगे नहीं बढ़ें। उन्होंने कहा कि सिर्फ आधी बात प्रचारित की जा रही है। इस मौके पर भाजपा नेता हरिराम अग्रवाल, गोपाल मोहन सिंह, लखन लाल पंडित, सुशांत गोप, ज्योति कुमार सोनू, पवन सिंह, मिथलेश मिश्रा, रंजीत यादव, संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines