Bihar Earthquake: बिहार के अररिया में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Edited By Om Pratap

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।
Bihar Earthquake: बिहार के अररिया जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अररिया में आज सुबह करीब 5.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बुधवार तड़के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी इतनी ही तीव्रता का एक और भूकंप आया। सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आए भूकंप के झटकों की सूचना सबसे पहले नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी थी। NCS ने कहा कि भूकंप बुधवार को सुबह 5:35 बजे आया। कोई नुकसान नहीं हुआ।
और पढ़िए – Earthquake News: बिहार के बाद जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी तीव्रता
https://twitter.com/ANI/status/1645953108776984577
और पढ़िए – गुजरात-बंगाल के बाद अब बिहार में हिंसा, सासाराम और नालंदा में पथराव-आगजनी और फायरिंग, धारा 144 लागू
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: