गुजरात-बंगाल के बाद अब बिहार में हिंसा, सासाराम और नालंदा में पथराव-आगजनी और फायरिंग, धारा 144 लागू

Bihar, Ram Navami 2023, Violence, Bihar News
विज्ञापन

Bihar News: गुजरात और बंगाल में हिंसा के बाद अब बिहार के नालंदा और सासाराम में हिंसा, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ हुई है। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रशासन ने हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल मार्च कर रहे हैं।

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की जांच और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

नालंदा में गोली लगने से दो युवक घायल

बिहार में नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास दो गुटों में झड़प हो गई। पथराव और वाहनों में आगजनी भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान नारेबाजी हो रही थी। तभी उन पथराव हुआ। इसके बाद दोनों समुदाय भिड़ गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने आगजनी भी की। एक पक्ष से गोलीबारी भी हुई। इससे जुलूस में शामिल दो युवक घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन

इलाके में तनाव है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

 

विज्ञापन

सासाराम में पंडाल को लगाई आग

इससे पहले सासाराम शहर के गोला में हिंसा हुई। जानकारी के अनुसार, रामनवमी जुलूस का समापन हो गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पंडाल को आग लगा दिया। इसके बाद तनाव फैल गया। दोनों समुदाय आमने सामने आ गए। उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। एक दूसरे पर पथराव भी किया गया।

विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र कुमार और पुलिस कप्तान विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया है। दोनों पक्षों में अभी भी तनाव की स्थिति है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

एडीएम बोले- अब स्थिति नियंत्रण में

एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन

सुशील मोदी ने शांति बनाए रखने की अपील की

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने हिंसा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस को देखकर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया में कुछ धार्मिक स्थानों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थानों पर जो तोड़फोड़ हुई, उसकी प्रतिक्रिया में आज सासाराम में कई जगह हिंसा, आगजनी की घटना घटी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ