हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Weather: तूफान का बिहार पर कितना असर? घने कोहरे की चेतावनी, पढ़िए अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। आज के बाद से बिहार के कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पढ़िए मौसम विभाग का 30 नवंबर का मौसम अपडेट।

विज्ञापन

Bihar Weather Update: देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। ये तूफान 30 नवंबर की सुबह भारत के दक्षिणी भाग से टकरा सकता है। जिसका असर कई राज्यों में दिखेगा। बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस तूफान का बिहार में सीधे तौर पर असर नहीं दिखेगा, लेकिन राज्य के कई जिलों में बादल देखने को मिल सकते हैं। पढ़िए आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

नवंबर महीने के आखिरी दिनों में बिहार के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में ठंडी हवा तो कई में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा बीते दिन की तरह ही कई जिलों में कोहरे की वजह से 0 विजिबिलिटी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में पड़ेगी भयंकर ठंड, ठिठुरने लगे हाथ और विजिबिलिटी जीरो; देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने बिहार में आने वाले दिनों के लिए अपडेट दिया। जिसमें बताया गया कि कई जिलों में तापमान गिरेगा, वहीं कई जिलों में दिन के समय तापमान सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मधुबनी, सिवान, मुजफ्फरपुर, अररिया, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर पटना, बेगूसराय, खगरिया, भागलपुर, गया और कटिहार में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।

बीते दिन कितना रहा तापमान?

मधुबनी अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गोपालगंज 30.6(1.9), मोतिहारी 30.5(2.5), पुपारी 31.7(2.9), सुपौल29.4(0.8), फारबिसगंज 31.2(1), छपरा 26.6(0.4), जिरादेई 27.8(-0.9), मुजफ्फरपुर 26(1.6), दरभंगा 27.8(0.4), अररिया 30.5(-0.1), मधेपुरा 9.5(0), पूर्णिया 30(0.6), अगवानपुर 28.9(1.2), कटिहार 29.4(1), मुंगेर 28.5(0), बेगुसराय 29.5(2.6), पूसा 29.2(3.2), वैशाली 27.7(2.7), भोजपुर 29(1.5), बक्सर28.8(2.4), सासाराम 28.4(0), अरवल 28.4(0), नालन्दा (राजगीर) 28.5(1.1), शेखपुरा 28.5(2.2), भागलपुर 29.5(2.3), डेहरी 27.2(0.8), औरंगाबाद 27.2(0.9), पटना 28(2.6), गया 26.5(-0.7), जमुई 28.5(2.5) और बांका में 26.5(1.2) डिग्री सेल्सियल तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: आज का दिन ‘खतरनाक’; तूफान मचाएगा तबाही! स्कूल-कॉलेज बंद, 7 राज्यों के लिए चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola