बिहार चुनाव से पहले बड़ा अपडेट है। बिहार में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 89 लाख लोगों के नाम हटाने का आवेदन दिया है। बता दें कि बिहार में 1 अगस्त को जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संशोधन कराने का अंतिम दिन 31 अगस्त था। अब संशोधन के लिए कोई आवेधन नहीं लिया जाएगा।
बिहार चुनाव आयोग ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने पिछले 1-2 दिनों में जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर बिहार की मतदाता सूची से नाम हटाने का अनुरोध किया है।
आयोग ने शुरू की कार्रवाई
चुनाव आयोग ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने जो आपत्तियां हैं, वह निर्धारित प्रपत्र में नहीं हैं। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी इन आपत्तियों को उचित कार्रवाई के लिए संबंधित निर्वाचक निबंधन अधिकारियों को भेज रहे हैं। आयोग ने कहा कि 89 लाख मतदाताओं की एक बहुत बड़ी संख्या है। इनके नाम काटने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से निर्धारित शपथ लेने के बाद, करीब 89 लाख मतदाताओं के नाम काटने की प्रक्रिया पर समुचित निर्णय लेंगे।
यह भी पढ़ें: 8 साल से बिहार की वोटर है नेपाल की महिला, अब नोटिस भेजकर मांगा गया निवास प्रमाण पत्र
कांग्रेस नेता ने अर्जी खारिज होने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 89 लाख अनियमितताओं की शिकायतें दी है। लेकिन आयोग ने इन्हें स्वीकार नहीं किया है। पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे BLA शिकायतें दर्ज कराने गए, तो आयोग ने यह कहकर मना कर दिया कि राजनीतिक दलों की शिकायतें स्वीकार नहीं की जाएंगी। आयोग केवल केवल व्यक्तिगत शिकायतें ही लेगा। हालांकि बिहार चुनाव आयोग ने ऐसा स्पष्ट नहीं किया है।
चुनाव आयोग अब जारी करेगा अंतिम सूची
बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी कर गत 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। आयोग ने आम लोगों और राजनीतिक दलों को वोटर लिस्ट में दावे और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 अगस्त तक समय दिया था। अब यह समय पूरा होने पर आयोग सभी शिकायतों की जांच करेगा। इसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित करेगा।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग का 3 लाख लोगों को नोटिस, बिहार के SDM की इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर लिया एक्शन
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
21 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines