हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में प्रशांत किशोर की जनसुराज को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

Bihar political news: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर! प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में बड़ी टूट हुई है. रूबी गुप्ता और अभिनाश प्रताप रूडी सहित कई बड़े नेताओं ने पीके पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है. नेताओं का दावा है कि चुनाव बाद 80% लोग पार्टी छोड़ देंगे.

विज्ञापन

Bihar political news: बिहार की सियासत में चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जनसुराज’ को एक तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के कई कद्दावर नेताओं ने जनसुराज का साथ छोड़कर BJP का दामन थाम लिया है. शनिवार को पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. जनसुराज के प्रमुख चेहरे रूबी गुप्ता, रूबी सिंह और अभिनाश प्रताप रूडी सिंह ने आज आधिकारिक तौर पर BJP की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और BJP के महामंत्री प्रति शेखर मुख्य रूप से मौजूद रहे. उन्होंने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर और जॉइनिंग स्लिप देकर BJP परिवार में शामिल कराया.

बिहार में RJD को बड़ा झटका, वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का सभी पदों से इस्तीफा

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत पक्की: प्रमोद कुमार

नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि जनसुराज के कार्यकर्ता और नेता भारी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं. इससे पार्टी को जमीन पर बहुत मजबूती मिल रही है. चंद्रवंशी ने भरोसा जताया कि इस नई ताकत के दम पर आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और पार्टी भारी मतों से चुनाव जीतेगी.

विज्ञापन

पीके के व्यवहार में अहंकार है : अभिनाश प्रताप रूडी

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद अभिनाश प्रताप रूडी सिंह ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) पर सीधा और तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “हम लोग बहुत बड़ी उम्मीदें लेकर जनसुराज के साथ आए थे, लेकिन वहां जाकर सारी उम्मीदें टूट गईं. प्रशांत किशोर के व्यवहार में भारी अहंकार है.” उन्होंने यह बड़ा दावा भी किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आते ही जनसुराज के 80 प्रतिशत लोग पार्टी को अलविदा कह देंगे.

जनता का सुशासन नहीं, अपना ‘स्वराज’ चला रहे प्रशांत किशोर

वहीं, पार्टी बदलने वाली महिला नेता रूबी गुप्ता ने भी प्रशांत किशोर की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर बिहार की जनता का ‘सुशासन’ लाने के बजाय संगठन के भीतर अपना खुद का ‘स्वराज’ स्थापित करने में लगे हुए हैं. उन्होंने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करेंगी. दूसरी ओर, रूबी सिंह ने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे किसी पद के लालच में नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता की सेवा के लिए भाजपा में आई हैं, क्योंकि नीतीश-भाजपा सरकार के नेतृत्व में राज्य का लगातार विकास हो रहा है.

विज्ञापन

प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के हैं मालिक? कोई कार नहीं… 8 केस भी हैं दर्ज, हलफनामे में दी जानकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola