RJD ने जारी की लिस्ट, लालू की दोनों बेटियों को टिकट, देखें पूरी List

RJD Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। लिस्ट में देखें किसे कहां से मिला टिकट?

Lalu Prasad yadav

RJD Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में लालू यादव की दोनों बेटियों को टिकट मिला है।

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने बिहार की 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पाटलिपुत्र सीट से लालू यादव की बेटी मीसा भारती और सारण सीट से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने पूर्णिया से बीमा भारती, बांका से जय प्रकाश यादव, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला को टिकट दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखें आरजेडी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

गया : कुमार सर्वजीत पासवान
नवादा : श्रवण कुमार कुशवाहा
सारण : डॉ. रोहिणी आचार्य
जमुई : अर्चना रविदास
बांका : जय प्रकाश यादव
दरभंगा : ललित यादव
पूर्णिया : बीमा भारती
बक्सर : सुधाकर सिंह
सुपौल : चंद्रहास चौपाल
पाटलिपुत्र : मीसा भारती
वैशाली : विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला
औरंगाबाद : अभय कुमार कुशवाहा
हाजीपुर : शिवचंद्र राम
अररिया : शाहनवाज आलम
जहानाबाद : सुरेंद्र प्रसाद
मुंगेर : अनीता देवी महतो
उजियारपुर : अलोक कुमार मेहता
सीतामढ़ी : अर्जुन राय
मधुबनी : मो. अली अशरफ फातमी
वाल्मीकिनगर : दीपक यादव
शिवहर : रितू जायसवाल
मधेपुरा : कुमार चंद्रदीप

विज्ञापन

बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

विज्ञापन

बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके तहत आरजेडी के खाते में सबसे ज्यादा सीटें आई हैं। आरजेडी को 26 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के पाले में 9 और लेफ्ट के पास 5 सीटें आई हैं। आरजेडी ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं। पार्टी ने 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। अब एक सीट सीवान बाकी है, जहां से शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ