---विज्ञापन---

बिहार angle-right

कांग्रेस के गढ़ से राहुल गांधी की हुंकार, मगध और शाहाबाद की 8 लोकसभा सीटों पर नजर

Bharat jodo nyay yatra in Bihar: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने कहा कि इस बार बिहार से कांग्रेस जीतेगी।

---विज्ञापन---

Bharat jodo nyay yatra in Bihar (अमिताभ ओझा ):  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को दूसरे चरण में बिहार पहुंचीं। इससे पहले यात्रा हले चरण में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक बिहार के सीमांचल के चार जिलों में सफर कर चुकी है। यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी मगध और शाहाबाद के आठ लोकसभा सीट को साधने की कोशिश करेंगे। शुरुआत कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण सिंह के गृह क्षेत्र औरंगाबाफ से हुई।

---विज्ञापन---

मगध और औरंगाबाद में आठ लोकसभा क्षेत्र 

जानकारी के अनुसार मगध और औरंगाबाद में आठ लोकसभा क्षेत्र आते है। यहां  फिलहाल जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा, कराकट, सासाराम, आरा और बक्सर में एनडीए का कब्ज़ा है। जहानाबाद, कराकाट पर जेडीयू, आरा, औरंगाबाद, गया, सासाराम और बक्सर पर बीजेपी और नवादा पर एलजेपी के जीते हुए प्रत्याशी हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में सिर्फ (औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर) तीन जिलों में ही जाएंगे। इन तीन लोकसभा और 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

---विज्ञापन---

समुद्र के तट से शुरू किया हिमालय तक गया..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में उन्हें बिहार के युवाओं का जोश देखने को मिला। मैं अपनी यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गया। मैं इस दौरान समुद्र के तट से शुरू किया हिमालय तक गया। आज सब सिस्टम मोदी जी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले भी विपक्ष की बात टीवी पर नहीं दिखाते। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे एक शख्स ने कहा था की आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है और वे (बीजेपी) सिर्फ नफरत फैलाते है।

इस बार बिहार से जीतेगी कांग्रेस 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने कहा कि यहां की भीड़ देखकर यही लगता है की इस बार बिहार से कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग क्रांति के लिए जाने जाते हैं। वह बोले मैं कर्नाटक से आया हूं। बिहार भगवान बुद्ध महावीर राजेंद्र बाबू और अनुग्रह बाबू की धरती है। लेकिन बीजेपी ने बिहार को एक बार फिर कठिनाइयों में धकेल दिया है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रजातंत्र को नष्ट करने का काम कर रही है। बिहार विधानसभा में लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया गया है। बिहार में कांग्रेस के किसी विधायक को कोई खरीद नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें: क्या NDA का हिस्सा बनने जा रहे हैं फारूक अब्दुल्ला? पूर्व सीएम ने इसलिए तोड़ा इंडिया गठबंधन से नाता
First published on: Feb 15, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola