Bhagalpur Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकतंत्र चुनाव चल रहा है। पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है और अब राजनीतिक पार्टियों का विशेष फोकस दूसरे चरण है। बिहार की पांच सीटों पर सेकंड फेज में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जिसमें भागलपुर लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां फिल्मी सितारे कड़ी धूप में चुनाव प्रचार करती हुईं नजर आ रही हैं।
बिहार की हॉट सीटों में शुमार भागलपुर सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए के तहत यह सीट जेडीयू और इंडिया के तहत कांग्रेस के पास है। जदयू ने मौजूदा सांसद अजय कुमार मंडल को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने विधायक अजीत शर्मा को टिकट दिया है, जोकि भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के खिलाफ मायावती ने उतारा तगड़ा प्रत्याशी, कौन हैं प्रकाश चंद भारद्वाज?
एक्ट्रेस बनाम मुख्यमंत्री
जेडीयू और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने भागलपुर सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने संभाल रखी है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजय कुमार मंडल के समर्थन में रोड शो किया। दोनों के चुनाव प्रचार में खूब भीड़ जुट रही है।
भागलपुर से विधायक हैं एक्ट्रेस के पिता
अगर अजीत शर्मा की बात करें तो वे वर्तमान में भागलपुर से विधायक हैं। उनकी दो बेटी नेहा शर्मा और आयशा शर्मा एक्ट्रेस हैं। नेहा शर्मा अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने भागलपुर में 23 अप्रैल को रोड शो किया। नेहा शर्मा ने अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के साथ खुली जीप में बैठकर जनता से वोट देने की अपील की।
यह भी पढ़ें : ‘किसी माता-बहन का मंगलसूत्र नहीं छीनेगा मुसलमान’, पीएम मोदी पर और क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
तीसरी बार भागलपुर पहुंचे सीएम
ये कोई पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा चुनाव प्रचार कर रही हैं, बल्कि इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता के लिए रोड शो किया था और अजीत शर्मा की जीत हुई थी। एक्ट्रेस द्वारा चुनाव प्रचार करने से एनडीए उम्मीदवार अजय मंडल की चुनाव लड़ाई मुश्किल हो गई। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान अजय मंडल के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरी बार भागलपुर पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को रोड किया, जिसमें भारी संख्या में लोग और कार्यकर्ता जुटे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
10 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines