Bihar Bhagalpur Loksabha Election Result 2024 Live: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर टिकी हैं। भागलपुर में जेडीयू का कब्जा होगा या पंजा छपेगा? कांग्रेस के अजीत शर्मा 90141 वोटों से हारे।
कौन-कौन हैं उम्मीदवार
बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए गठबंधन के तहत जदयू ने अजय मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकबला अजीत शर्मा से है। अजीत शर्मा लगातार तीन बार से भागलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता अजीत शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने अजय मंडल के समर्थन में रैलियां कीं।
यह भी पढे़ं : Bihar News: जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान, बोले- ‘नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट देंगे’
भागलपुर में 51 प्रतिशत हुई वोटिंग
भागलपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर सिर्फ 51 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि 2014 में 57.84 फीसदी और 2019 में 54.66 फीसदी वोट पड़े थे। इस संसदीय क्षेत्र में 23 लाख से अधिक वोटर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के चुनाव प्रचार से भागलपुर में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया था।
यह भी पढे़ं : बिहार की इस सीट पर मुख्यमंत्री बनाम एक्ट्रेस से दिलचस्प हुआ चुनाव, देखें कौन-कौन मैदान में?
पिछले चुनावों में क्या रहा था नतीजा
भागलपुर सीट पर मोदी लहर में भी कमल नहीं खिल सका। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन दो बार चुनाव हार हो चुके हैं। राजद के उम्मीदवार शैलेश कुमार मंडल उर्फ बुलो मंडल ने 2014 और 2019 में भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन को हराया था।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines