विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के भागलपुर में काली पूजा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है. भागलपुर के हबीबपुर पुलिस स्टेशन के करोड़ी बाजार इलाके में काली पूजा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को दोनों समूहों के बीच तनाव फिर बढ़ गया, लेकिन पुलिस शांति बहाल करने में कामयाब रही. उन्होंने बताया कि हमें करोड़ी बाजार क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की सूचना मिली थी. दोपहर तक चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था. इस झड़प के बाद शाम को दोनों पक्षों के बीच तनाव फिर बढ़ गया. अब स्थिति शांतिपूर्ण है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया, “एक टीम घटना की जांच कर रही है. अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.” बता दें कि झड़प मंगलवार को तब हुई जब कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर एक समुदाय विशेष का पोस्टर जला दिया. इसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन और हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों और दंगा नियंत्रण बलों को तैनात किया गया था.
घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. भागलपुर के इमामपुर गांव के सरपंच के अनुसार, पुलिस ने क्षेत्र में शांति बहाल कर दी है और झड़प में कोई घायल नहीं हुआ है. सरपंच रिंकू के अनुसार, घटना रात डेढ़ बजे हुई, लेकिन सुबह सात बजे फिर से तनाव बढ़ गया. भागलपुर प्रशासन ने शांति बहाल कर दी. हालांकि, शाम को फिर से स्थिति उत्पन्न हो गई लेकिन भागलपुर एसएसपी, सिटी डीएसपी और पुलिस अधिकारियों ने शांति बहाल कर दी.
यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है. 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है और 14 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाओं से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है और असामाजिक तत्व इसका फायदा उठा सकते हैं.
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
13 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
22 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines