---विज्ञापन---

बिहार angle-right

प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी लड़की, अचानक आ गई सहेली; बदनामी के डर से हो गया कांड… ऐसे खुला राज

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। वहीं, हत्या के पीछे सहेली का हाथ निकला। आखिर मामला क्या है? विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bettiah Crime News: बिहार के बेतिया जिले में हुई हत्या का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया है। नाबालिग लड़की की हत्या में एक आरोपी फरार है। दो को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की हत्या सहेली और उसके आशिक ने मिलकर की थी। 11 सितंबर को घर से नाबालिग लड़की लापता हुई थी। लड़की की मां ने पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद 13 सितंबर को घर के समीप जलकुंभी के खेत से नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया था। मामला नरकटियागंज नगर के एक मोहल्ले का है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की, उसकी मां और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

11 सितंबर से लापता थी नाबालिग

हत्या को मृतका की सहेली और उसके आशिक ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों को नाबालिग लड़की ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद बदनामी के डर से दोनों ने नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग लड़की की हत्या सहेली ने अपने घर पर ही प्रेमी के साथ मिलकर की। बेतिया के एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि 11 सितंबर को एक नाबालिग लापता हो गई थी। 13 सितंबर को उसका शव मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया था। टीम में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई जय कुमार, प्रियंका कुमारी व सोनू कुमार शामिल थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कार ने मारी ऐसी टक्कर, स्कूटी समेत फ्लाईओवर के पिलर पर जा गिरी युवती; खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल

बिहार पुलिस ने अब इस मामले में अशरफ शेख, किरण देवी और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी लड़की का पिता विक्की पासवान फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 11 सितंबर को नाबालिग की हत्या कर दी गई थी। शव को घर में छिपाकर रखा गया था। शाम को जब लड़की की मां पहुंची तो उसने सहेली की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद मां ने अपने पति के साथ मिलकर शेख अरमान के जलकुंभी वाले खेत में शव फेंक दिया था।

---विज्ञापन---

13 सितंबर को मिला था लड़की का शव

13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो लड़की की सहेली शक के घेरे में आ गई। बाद में उसने गुनाह कबूल कर लिया। बता दें कि आरोपी लड़की सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाती है। उसके सोशल मीडिया पर कई अकाउंट हैं। बताया जा रहा है कि जब लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया तो किसी लड़के ने चुपके से वीडियो बना लिया था। यह वीडियो पुलिस को मिल गया था। जिसके बाद पूरा मामला सॉल्व हो गया।

यह भी पढ़ें:युवती की हत्या, बॉडी के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखे… कातिल कौन? रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2024 10:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola