हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मौत कन्फर्म करने के लिए लाश में मारी गोली

Bihar murder: इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल और उसके करीब 200 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

विज्ञापन

जीवेश तरुण, बेगूसराय

Bihar: बिहार के बेगूसराय में दहशत भरी वारदात हुई है, यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले एक युवक की जमकर पिटाई लगाई। फिर हमलावरों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसकी लाश में गोली मारी और शव को मौके पर छोड़कर वहां फरार हो गए।

मंझौल पंचायत के आम बगीचे में हुई ये वारदात 

किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बता दें ये पूरा मामला मंझौल पंचायत 4 बूढ़ी गंडक नदी के आम बगीचे का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की लापरवाही, लगातार देर से आने पर होगा ये एक्शन

पुलिस का दावा, जल्द हत्यारे गिरफ़्त में होंगे

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल और उसके करीब 200 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी प्रारंभिक स्तर में है, जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में लग रहा आपसी रंजिश का मामला 

बताया जा रहा है कि हत्यारे मरने वाले को बुलाकर ले गए थे। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी मामला प्रारंभिक स्तर में है। जांच के बाद हत्या के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास प्रत्यक्षदर्शी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का UP का पारा, बिहार के 12 जिलों में बढ़ेगी सर्दी, पढ़ें वेदर अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola