Bihar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मौत कन्फर्म करने के लिए लाश में मारी गोली
Bihar murder: इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल और उसके करीब 200 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

जीवेश तरुण, बेगूसराय
Bihar: बिहार के बेगूसराय में दहशत भरी वारदात हुई है, यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले एक युवक की जमकर पिटाई लगाई। फिर हमलावरों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसकी लाश में गोली मारी और शव को मौके पर छोड़कर वहां फरार हो गए।
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बता दें ये पूरा मामला मंझौल पंचायत 4 बूढ़ी गंडक नदी के आम बगीचे का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल और उसके करीब 200 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी प्रारंभिक स्तर में है, जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
बताया जा रहा है कि हत्यारे मरने वाले को बुलाकर ले गए थे। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी मामला प्रारंभिक स्तर में है। जांच के बाद हत्या के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास प्रत्यक्षदर्शी की तलाश कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: