---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Video: बिहार की इस महिला पार्षद को क्यों मिले बुके? वजह जान चौंक जाएंगे

Begusarai Ward Councilor Viral Video : बिहार की महिला पार्षद को बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अच्छे काम के लिए नहीं, बल्कि वार्ड में काम नहीं करने के लिए दिया गया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Begusarai Ward Councilor Viral Video (जीवेश तरुण, बेगूसराय) : अक्सर आपने देखा होगा कि किसी सम्मानित व्यक्ति को उनके सराहनीय कार्यों के लिए बुके या फूलों का गुलदस्ता दिया जाता है, लेकिन बिहार में काम नहीं करने पर एक पार्षद को बुके देकर सम्मानित किया गया। वार्ड के लोगों ने पार्षद को यह सम्मान दिया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह मामला बेगूसराय के वार्ड नंबर 31 का है। बताया जा रहा कि नगर निगम के वार्ड 31 में जर्जर सड़क, जलभराव की समस्याएं हैं। नाली नहीं होने की वजह से गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे व्यापारियों और मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे परेशान होकर लोगों ने बुके देकर वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी का स्वागत किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिहार में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील भी नहीं बना सकेंगे, विभाग ने जारी किया आदेश

व्यापारियों ने बताईं वार्ड की समस्याएं

---विज्ञापन---

इस दौरान स्थानीय व्यवसायी बिट्टू कुमार ने कहा कि डेंगू का समय है और यहां जलभराव की समस्या है। वार्ड में 4 शोरूम हैं, जहां से साल का 7-10 लाख रुपये टैक्स दिया जा रहा है। इसके बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। एक अन्य व्यापारी ने कहा कि यह तो टैक्स फ्री करवा दिया जाए या फिर त्वरित विकास किया जाए। यहां कई शोरूम हैं, फिर भी सड़कें टूटी हैं। मोहल्ले में कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें : नवरात्र में Bihar Police की सराहनीय पहल, ‘महिला शक्ति’ को कराया आम लोगों से रूबरू

---विज्ञापन---

फिर चर्चा में आईं पार्षद प्रियंका कुमारी

आपको बता दें कि साल 2022 में प्रियंका कुमारी महज 21 साल की उम्र में बेगूसराय नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से चुनाव जीतकर चर्चा में आई थीं। ऐसे में एक बार फिर से वार्ड पार्षद प्रियंका कुमारी सुर्खियों में हैं। प्रियंका कुमारी द्वारा वार्ड में काम नहीं किए जाने पर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 05:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola