नवरात्र में Bihar Police की सराहनीय पहल, 'महिला शक्ति' को कराया आम लोगों से रूबरू

Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार पुलिस सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है।

bihar police

bihar police

Bihar Police Social Media Campaign: बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने अलग-अलग इकाइयों की उपलब्धियों और कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए बिहार पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की मजबूत छवि को लोगों तक पहुंचाना है। नवरात्र पर बिहार पुलिस के अलग-अलग विंग में काम कर रही ‘महिला शक्ति’ को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन

नवरात्र में बिहार पुलिस की ‘महिला शक्ति’

इस कड़ी में अब तक बिहार पुलिस के द्वारा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 वीडियो (ATS, Traffic Police, GRP, STF, SDRF और ERSS के कार्यों को उल्लेखित करते हुए) डाले गए हैं।

विज्ञापन

इस कैंपेन के माध्यम से बिहार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी और पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को दिखाया है। इन वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि कैसे बिहार पुलिस के हर विंग में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।


बात एटीएस में काम कर रही महिला पुलिसकर्मी की हो या राजधानी पटना सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में ट्रैफिक संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मी या फिर इमर्जेंसी में डायल 112 के जरिए इंस्टेंट सर्विस दे रही ईआरएसएस की महिला जवान, राज्य की इन महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों की सेवा को अपना धर्म बनाया है। इस नवरात्र बिहार पुलिस अपनी ऐसी ही महिला शक्ति को लोगों से रूबरू करा रहा है।

विज्ञापन

बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने पहले दिन एटीएस का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो शस्त्र तभी उठाती हैं, जब सामने वाला का हथियार गिराना हो। इन युवा और बहादुर महिलाओं के दिल से सलाम, जिन्होंने नारी शक्ति को चरितार्थ किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए ‘महिला शक्ति’ कैंपेन

बिहार पुलिस ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया को जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बनाया है, जिससे ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराधों और सुरक्षा उपायों के प्रति आम जनता को सचेत किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों के जरिए, पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर फ्रॉड से बचने और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए लगातार जागरूक कर रही है। बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडीयोज पर लोगों की खूब तारीफें मिल रही हैं।

विज्ञापन

आम लोगों का कहना है कि नवरात्र में अपनी महिला शक्ति को दिखाकर बिहार पुलिस ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है। इन वीडियो के जरिए दुर्गा के 6 रूपों को अबतक दिखाया जा चुका है। बाकी वीडियो का भी लोगों को इंतजार है कि अब बिहार पुलिस महिला शक्ति के किस रूप से लोगों को रूबरू कराएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ