Begusarai School van driver rape 2 Nursery Students: बिहार के बेगूसराय से दरिंदगी की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर स्कूल की वैन के ड्राइवर ने दो नर्सरी क्लास की नाबालिग बच्चियों का रेप कर दिया। इतना ही नहीं उनका वीडिया भी बनाया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब खून से लथपथ पीड़ित बच्चियां अपने घर पहुंचीं। इसके बाद पीड़िताओं ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इस पर उन्होंने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खून से लथपथ घर पहुंचीं पीड़ित बच्चियां
इस वारदात को वैन ड्राइवर ने बेगूसराय जिले के बीरपुर में अंजाम दिया था। जब वह स्कूल से वैन में दो नर्सरी की नाबालिग लड़कियों को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह वैन को सुनसान जगह ले गया और मासूमों का बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने वारदात का वीडियो भी बनाया। ड्राइवर द्वारा रेप किए जाने की वजह से बच्चियों की हालत बुरी तरह खराब हो गई। इसके बाद उसने खून से लथपथ बच्चियों को घर छोड़ा। यहां पर पीड़िताओं ने इस वारदात के बारे में अपने मां-बाप को बताया। इसके बाद तुरंत ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Watch Video: दो महिलाओं के लिए भगवान बने रेलवे सुरक्षाकर्मी, मौत के मुंह से खींच लाए बाहर
आरोपी ड्राइवर ने वीडियो भी बनाया
स्कूली छात्राओं के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों खून से सने कपड़ों में घर लौटीं। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो बच्चियों ने अपनी आपबीती सुनाई। जब ड्राइवर लड़कियों को घर वापस छोड़ने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था तो उसे पकड़ लिया। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में छात्राओं के माता-पिता ने कहा कि आरोपी ड्राइवर का नाम सिकंदर राय है। वह लड़कियों को स्कूल से लौटते समय एक सुनसान जगह पर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर ने अपराध में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है, पुलिस का कहना है कि घटना के विवरण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल बच्चियों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के फोन में युवती को मिलीं अपनी और दूसरी लड़कियों की 13 हजार न्यूड तस्वीरें, सच्चाई पता चली तो…
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines