Bihar Begusarai News (जीवेश तरुण, बेगूसराय) : बिहार के बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने 15 दिनों में दो वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी को छोड़ दिया। अपराधी के बाहर आने के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस की इस हरकत से नाराज परिवार ने एसपी और डीएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव वार्ड नं 18 की है, जहां एक आरोपी ने 15 दिनों के अंदर दो वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाश ने पहले घर के आगे चक्कर लगाया और फिर इधर-उधर देखकर घर में लगे सीसीटीवी को उड़ा ले गया। करीब 15 दिन पहले इसी चोर ने सीसीटीवी को तोड़कर घर में घुसा और साइकिल चोरी कर ली। चोर जब सीसीटीवी तोड़ रहा था तब उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया था।
यह भी पढ़ें : फेक IPS बन गया ‘सिंघम’! गुंडों से की फाइट, सोशल मीडिया पर नया वीडियो वायरल
15 दिनों में एक ही घर में दो बार चोरी
वार्ड नंबर 18 में रहने वाले आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वे सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गेट पर लगा सीसीटीवी गायब है। जब उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग चेक की तो 15 दिन पहले आए चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। 15 दिन पहले वे अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा में मेला देखने गए थे, जब सुबह करीब 4 बजे में आए तो देखा कि गेट का ताला टूटा और चोर साइकिल उड़ा ले गया था। इससे पहले वहां लगे कैमरे को चोर ने तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Video: JDU का मतलब ‘जहां दारु अनलिमिटेड’, RJD ने नीतीश की पार्टी पर कसा तंज
पीड़ित परिवार ने एसपी-डीएसपी से की ये मांग
पहली घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। दूसरी बार सिंघौल थाने की पुलिस मामले की जांच करने के बजाए पीड़ित परिवार पर ही उल्टा धौंस दिखाने लगी। इससे नाराज पीड़ित परिवार ने जिले के एसपी और डीएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines