Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी दूसरे गांव में विवाहिता से मिलने आया था। इस दौरान गांव वालों ने प्रेमी को देख लिया और दोनों को घर में रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी की मौके पर ही पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर बीच बचाव करने पहुंची पुलिस को भी लोगों ने दौड़ा दिया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंची। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पूरा मामला बेगूसराय के चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है। यहां की रहने वाली शादीशुदा महिला का पास के ही गांव में रहने वाले विवाहित युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में गांव वालों को पहले से जानकारी थी। लेकिन रविवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की धुनाई कर दी।
ये भी पढ़ेंः बिहार में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा ने तानी बंदूक, Video में देखें फिर क्या हुआ?
पति ने वीडियो बनाकर ग्रामीणों को बुलाया
मामले में सूचना देने पर मौके पर थाने की पुलिस पहुंची लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाकर पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि महिला के पति ने सबसे पहले दोनों को संबंध बनाते पकड़ा और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: पटना डीजीपी के घर के पास ज्वेलरी शोरूम में 3.50 लाख की लूट
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines