बिहार चुनाव से पहले BJP नेता ने खोला अगले CM का नाम, जानें नीतीश पर क्या बोले?

Bihar News: पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राकेश सिंहा बेगूसराय पहुंचकर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात की।

bihar news

bihar news

विज्ञापन

Bihar News (जीवेश तरुण): बिहार चुनाव से पहले पूर्व राज्यसभा सांसद सह भाजपा नेता राकेश सिंहा बेगूसराय पहुंचकर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। छोड़ाही प्रखंड में आयोजित इस निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में अपना सेटअप लगा रही है और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति बना रही है।

एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती से लड़ेगा चुनाव 

बिहार में भी एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और निश्चित रूप से आने वाले दिनों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात की तरह विकास को पूरा करेगी।

Advertisment

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर क्या बोले 

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए के द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की गई है और न ही इसमें कोई विरोध है और न ही प्रश्नचिन्ह है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ