Begusarai Robbery Case: (जीवैश तरुण, बेगूसराय) बिहार के बेगूसराय में 20 मिनट में 40 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। बता दें कि दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण की दुकान में 5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें बदमाशों की गोली से दुकानदार का एक कर्मचारी घायल हो गया। जबकि दुकानदार द्वारा फायरिंग करने से दो बदमाश वहीं गिर गए। जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर अस्पताल में दाखिल करवाया है। बदमाश इस दौरान पीपी ज्वेलर्स के करीब 40 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। वारदात नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक समिति की ज्वेलर्स की शॉप पर हुई है।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर पत्नी ट्रेन से कटी, फिर पति ने उसकी साड़ी से लगाया फंदा; जयपुर में कपल ने इस वजह से दी जान
वारदात के संदर्भ में व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि आज करीब 1 बजे मेरा बेटा राजीव अपनी दुकान पर था। तभी दो बदमाश अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के जेवरात देखने लगे। इसके बाद सभी बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर लूटपाट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर फायरिंग की। अपराधियों की फायरिंग में उनके स्टाफ मेंबर अजय को गोली लग गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उनके द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी। दोनों घायल बदमाश वहीं गिर गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है।
पुलिस से की थी सुरक्षा की डिमांड
स्वर्ण आभूषण व्यवसायी ने बताया कि बाकी के बदमाश लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण लूटकर ले गए हैं। वे लोग धनतेरस को लेकर तैयारियों में जुटे थे। पहले ही प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने कुछ नहीं किया। वारदात के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी मनीष ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines