Begusarai News: (जीवेश तरुण, बेगूसराय) बिहार के बेगूसराय में हाल ही में सदर अस्पताल के निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आए थे। उनके साथ बड़ी लापरवाही बरती गई। दरअसल मंत्री को विजिट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने सर्जिकल कैप की जगह शूज कवर पहना दिया। इससे पहले भी बिहार में ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के मंत्री को लेकर नई बहस छिड़ गई है। पूरा मामला 19 अक्टूबर यानी रविवार का बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में डाक्टरों और नर्सों की यह बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर पत्नी ट्रेन से कटी, फिर पति ने उसकी साड़ी से लगाया फंदा; जयपुर में कपल ने इस वजह से दी जान
जो फोटो वायरल हो रहे हैं, उनमें डॉक्टर और नर्स खुद हेड सर्जिकल कवर पहने दिख रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पैर में पहनने वाला शूज कवर सिर में हेड कवर के रूप में पहने देखा जा रहा है। फोटो में साफ दिख रहा है कि सदर अस्पताल में सेपरेटर मशीन के पास एक डॉक्टर और दो नर्स मंगल पांडे के साथ दिख रहे हैं। इस दौरान बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह बिना सर्जिकल हेड कवर ही नजर आ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि बेगूसराय सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे बरती गई?
यूजर्स दे रहे तीखे रिएक्शन
दरअसल मंगल पांडे 19 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों के साथ-साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था। बाद में मंगल पांडे ने सेपरेटर मशीन का उद्घाटन भी किया था। अब जूते के कवर वाली तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स भी अपने तीखे रिएक्शन इन तस्वीरों को लेकर दे रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर इस मजाक के पीछे किसका हाथ है? ये हरकत जान-बूझकर की गई है या भूल से हुई है?
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines