कांग्रेस प्रत्याशी का छलका दर्द, बातों-बातों में दिए संकेत चुनाव में क्यों हार रही कांग्रेस!

Lok Sabha election 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी उसकी हार का कारण बनी थी। बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जीते थे।

Kawasi Lakhma

Kawasi Lakhma

Lok Sabha election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशी अपने प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लोगों को संबोधित करते हुए बातों-बातों में कांग्रेस की हार का कारण बता गए। कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी उसकी हार का कारण बनी थी।

विज्ञापन

जनसभा को  संबोधित करते हुए दिया बयान 

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले विधानभा चुनाव हमें (कांग्रेस) भाजपा ने नहीं हराया था। हमें कांग्रेस की गुटबाजी की वजह से हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग-अलग नेताओं के नाम पर कार्यकर्ता बंटे हुए हैं, जो ठीक नहीं है। बता दें देशभर में 19 अप्रैल से पहले चरण के मतदान हैं।

विज्ञापन

अक्सर बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं छह बार के विधायक लखमा 

कवासी लखमा छह बार के विधायक हैं। वह बस्तर और जगदलपुर शहर में मजबूत वोट बैंक रखते हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर वह सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जगदलपुर शहर में एक नुक्कड़ सभा में कहा था कि चुनाव से पहले जो भी पैसा, शराब देने आए तो उसे घर में रख लेना और 4 जून को शराब पीकर सड़क पर जमकर नाचना, क्योंकि तब तक कवासी लखमा चुनाव जीत गया होगा।

कांग्रेस का गढ़ है बस्तर लोकसभा सीट

बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। यहां कोंडागांव, बस्तर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, बीजापुर, चित्रकोट और कोंटा विधानसभा सीट हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के दीपक बैज ने कुल 4 लाख 2 हजार 527 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के बैदूराम कश्यप और तीसरे नंबर पर सीपीआई के रामू राम रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ